ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਸੇਹੋਰ ਜ਼ਿਲੇ ਵਿਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਮੁਖੀ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਛਾਤੀ ਦੇ ਦਰਦ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ … ਜਦ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਗਏ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ .. ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਇਹ ਨੇਤਾ ਚੋਣ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਲੈਣ ਗਿਆ ਸੀ ..
तन सिंह ठाकुर (Ratan Singh Thakur) मतगणना केंद्र में वोटो की गिनती देखने पहुंचे थे. लेकिन नतीजे देखकर वो अचानक बेहोश होकर गिर गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. लोगों ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे थे. रतन सिंह ठाकुर (Ratan Singh Thakur) काफी समय से कांग्रेस के साथ थे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया था..
प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे चल रहा है. छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नुकल नाथ बढ़त बनाए हुए हैं. नकुल नाथ, राज्य के सीएम कमलनाथ के बेटे हैं. प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों की मतगणना में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त का अंतर एक लाख से अधिक वोटों का है.
भोपाल से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 69 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाए हैं, वहीं गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के केपी यादव से 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा की सांसद रिती पाठक से 61 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं. जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से एक लाख 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.
भाजपा के गढ़ विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल से एक लाख 84 हजार मतों से आगे हैं. होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान से दो लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. छिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा के विवेक बंटी साहू से 10 हजार से अधिक मतों से आगे हैं